नई दिल्ली, जनवरी 19 -- रोज की सब्जी बनानी हो या चटपटी सी चटनी खाने का मन हो, लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर डिश में होता है। इसकी खुशबू और फ्लेवर हर डिश का जायका बढ़ा देती है। हालांकि लहसुन के साथ एक समस्या है उसे छीलने की। खासतौर से अगर आप लहसुन की चटनी बना रही हैं तो उसमें ज्यादा लहसुन चाहिए होते हैं, जिन्हें छीलना अपने आप में टाइम कंज्यूमिंग और बोरियत भरा काम है। एक-एक लहसुन छीलना फिर काटना बहुत मुश्किल होता है। तो चलिए आज आपके इसी काम को थोड़ा सा आसान बना देते हैं। यहां हम आपके लिए लहसुन छीलने की 5 ट्रिक ले कर आए हैं, जिन्हें जान लेंगी तो किलोभर लहसुन छीलना भी आपके लिए मिनटों का काम बन जाएगा।ट्रिक 1: प्लेट का इस्तेमाल करें लहसुन छीलने की ये ट्रिक बड़ी जबरदस्त है। इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां अलग-अलग कर लें। लहसुन को हल्का दबाएंगी तो ...