फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद। गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साफ आसमान और नमी की कमी के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी अधिक महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- तीखी धूप और शुष्क हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 40 पार आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्स...