बुलंदशहर, जनवरी 22 -- पछुआ हवाओं के बीच गुरुवार को खिली चटक धूप ने जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर तेज रहा, जिससे बीते कुछ दिनों से जारी गलन में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, शाम ढलते ही पारा गिरने से लोग फिर से ठंड से ठिठुरने लगे और बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बने रहने और बारिश की संभावना जताई है। यदि बारिश होती है, तो एक बार फिर तापमान में भारी गिरावट आएगी और गलन बढ़ने से ठंड का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। मौसम साफ होते ही ठंड के तेवर कम होने लगे हैं। सूर्यदेव के सुबह से दर्शन हो रहे हैं। दोपहर में धूप का असर तेज हो रहा है। गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश बढ़ी तो जनजीवन पटरी पर लौटता दिखा। गुनगुनी धूप ...