बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। एक महीने से भीषण सर्दी को झेल रहे बदायूं की जनमानस को चटकदार निकली धूप ने राहत दी है। कोहरा और गलन भरी सर्दी से कुछ राहत मिली है। काफी दिनों से लोग गलन भरी सर्दी के बीच परेशान थे और धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे। लंबे समय के बाद धूप निकली तो लोगों ने दिनभर गुनगुनी धूप का आनंद लिया है। खेत-मैदान, पार्क एवं छतों पर लोग धूप का आनंद लेते रहे। वहीं धूप निकलने से बाजार में भी रौनक दिखी है तो वहीं किसान भी खेतों पर कामकाज को निकले हैं। वहीं तापमान में भी वृद्धि हुई है। शनिवार की सुबह साफ मौसम के बीच हुई है। सुबह में आठ बजे ही सूर्यदेव चमकने लगे और दस बजते ही धूप ने अपनी दम दिखानी शुरू की। दोपहर भर धूप चटकदार धूप खिली रही है। धूप निकलते ही फसलें और पशु पक्षी ही खिले-खिले नजर नहीं आये बल्कि लोगों के चेहरों प...