हाथरस, जनवरी 19 -- हाथरस। एक दिन पहले बिगड़ा मौसम का मिजाज सोमवार को सुधरता दिखाई दिया। सुबह से ही मौसम साफ रहा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। पूरे दिन चटकदार तेज धूप खिली तो लोगों को सर्दी के सितम से मामूली राहत मिली। लेकिन सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे गलन जस की तस बनी रही। गलन की वजह से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। पूरे दिन धूप की लुका-छिपी बनी रही थी। आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे थे। दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और सर्दी के तेवर तल्ख हो गए। सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी। लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही मौसम साफ रहा। सूर्य देव ने दर्शन...