गाजीपुर, मार्च 28 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इसनपुर भीतरी गांव में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे दामाद ने शराब के नशे में 60 वर्षीय चचेरे ससुर की सील से सिर पर वारकर हत्या कर दी। दिल दहलाने वाले घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त सील को भी बरामद कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के इसनपुर भीतरी गांव निवासी 60 वर्षीय मुमताज अंसारी को उसके भाई इम्तियाज के वाराणसी के सरैया गांव निवासी 37 वर्षीय दामाद निजामुद्दीन ने शराब के नशे में हल्की कहासुनी होने पर मसाला पीसने वाले सील से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मु...