भागलपुर, मई 10 -- कजरैली संवाददाता : थाना क्षेत्र के छोटी गोड्डी गांव में बीते शुक्रवार को एक ही परिवार के आपसी विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच मारपीट में घायल संदीप चौधरी और उसकी पत्नी का इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो नामजद मिथुन चौधरी और जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। छह माह पूर्व भी मारपीट हुई थी। दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...