चचेरे भाई ने रेप के बाद की नाबालिग बहन की हत्या, सबूत मिटाने को फंदे से लटकाया शव
संवाददाता, जुलाई 12 -- यूपी के औरैया में रास्ते का मामूली विवाद एक नाबालिग की जान पर बन आया। चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से किशोरी के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपित चचेरे भाइयों, उनके माता-पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि सुबह करीब सात बजे रास्ते के विवाद में उनके भाई के बेटे से विवाद हो गया था। वह बिधूना चले गए। घर पर उनकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी, 11 वर्षीय छोटी बेटी और पांच साल का बेटा था। आरोप है कि शाम करीब चार बजे आरोपित बदला लेने के इरादे से घर में घुस आया और बड़ी बेटी के साथ दरिंदगी की। उसकी हत्या कर शव को छत के कुंडे में फंदे से लटका दिया। यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.