देवरिया, मार्च 25 -- गौरीबाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र एक गांव में एक चचेरे भाई द्वारा रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उसने सोते समय मासूम चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।गौरीबाजार के एक गांव के परिवार की महिलाएं मंगलवार देर शाम टहलने के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस का एक 17 वर्षीय किशोर बेड पर सोई छह वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म किया। टहल कर मां के घर वापस लौटने पर मासूम ने आपने साथ हुई आपबीती को बताई। पीड़ित मासूम के परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी भी मामले की जांच कर...