चचेरे भाई की हत्या में वांछित आईटीबीपी जवान का आत्मसमर्पण
आरा, मई 13 -- आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी किसान गणेश तिवारी की हत्या में वांछित चचेरे भाई आईटीबीपी जवान बसंत कुमार तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की दबिश को देखते हुए उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस की ओर से उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। मुफस्सिल थाने की पुलिस की ओर से सरेंडर किये जाने की पुष्टि की गयी है। बता दें कि नौ फरवरी की सुबह थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र किसान गणेश तिवारी की उनके चचेरे भाई आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी की ओर से गोली मार हत्या कर दी गई थी। किसान को काफी करीब से सिर में गोली मारी गई थी। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद जवान फायरिंग करते भाग निकला था। उस मामले में किसान गणेश तिवारी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.