सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- शिवहर। जिले के फतहपुर थाना क्षेत्र के फत्तहपुर नया टोला में रविवार को चचेरे भाइयों के बीच हुए खुनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते तीन महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत दिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल खून से सनी दो बांस की लाठियां, एक लोहे का फरसा और एक डंडा बरामद कर लिया है। एसपी शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 4 जुलाई को फत्तहपुर नया टोला में जलावन रखने को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए मारपीट में सात लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल इलाज कराया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: हत्या मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी जिसमें से गंभीर रूप से जख्मी उपेंद्र सहनी की मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी बिगन देवी और दूसरे पक्ष की म...