नोएडा, अगस्त 26 -- दादरी, संवाददाता। रामपुर फतेहपुर गांव में कुल्हाड़ी से चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जमीन के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया था। वह बिहार भागने की फिराक में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला शाहिद अपने भाई अफरोज और चचेरे भाई इमरान के साथ रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था। सभी रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। शाहिद शादीशुदा था। उसकी कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार के अनुसार पूछताछ में आरोपी...