हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड स्थित जीए इंटर स्कूल से रविवार को केंद्र अधीक्षक ने साल्वर को दबोचा। चचेरे भाई की जगह नीट पुर्नपरीक्षा देने के लिए पहुंचे मुन्ना भाई को पकड़कर काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी केंद्र अधीक्षक द्वारा दिए जाने के बाद नगर थाने की पुलिस पहुंची और मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी कटहारा थाना क्षेत्र के कैला जलालपुर गांव निवासी स्व. बलदेव राय का पुत्र रामबहादुर राय बताया गया है। रामबहादुर राय अपने चाचा योगेंद्र राय के पुत्र रविरंजन राय की जगह नीट पुर्नपरीक्षा देने के लिए जीए इंटर स्कूल में पहुंचा था। यह भी पढ़ें- चचेरे भाई की जगह नीट पुर्नपरीक्षा देने पहुंचा साल्वर गिरफ्तारथम्ब इम्प्रेशन मिसमैच यह...