चचेरे भाइयों को अगवाकर हत्या का प्रयास, सात पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में दूध लेने जा रहे चेचेरे भाइयों को कुछ लोगों ने अगवाकर लिया। एक के गले पर चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को तमंचा सटाकर ईंट-भट्ठे के पास ले गए और जान से मारने का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कादीपुर निवासी अधिवक्ता सहिदुल हक के अनुसार 24 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा मो. इस्माइल, भतीजा साजिद अली दूध लेने डेयरी पर जा रहे थे। महुआर के रहने वाले सहजाद और गुलजार 4-5 अन्य लोगों के साथ पहुंचे। इन लोगों ने दोनों के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। दोनों को जान से मारने के लिए ईंट भट्ठे पर ले जा रहे थे। तभी दोनों बच्चों को खोजते हुए परिवार के वाजिद अली पहुंच गए। उनके गुहार लगाने पर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.