फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। दो चचेरे भाइयों के सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में चीत्कार मच गया। इससे हर आंख नम हो गयी। जिसने भी घटना को सुना वह मौके की ओर पहुंच गया।24 वर्षीय आदिल मंसूरी, 19 वर्षीय समीर मंसूरी की रविवार की रात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला आदिल तीन भाई बहनो में बड़ा था। बेटे की मौत से मां अफसाना और पिता उस्मान मंसूरी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। एक्सीडेंट में समीर मंसूरी की मौत हुई थी वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घर मे कोहराम मचा है। घर वालों को लोग ढांढस बंधा रहे हैं। दोनों शव जब घर पहुंचे तो परिजनो के चीत्कार से हर आंख नम हो गयी। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.