कौशाम्बी, मार्च 9 -- सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का 24 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामबहोरी मुंबई में रहकर किसी मिठाई की दुकान पर काम करता था। उसके छोटे भाई श्रीभान की 10 मार्च को शादी है। वैवाहिक समारोह के लिए अभी हाल ही में वह घर आया था। रविवार की देर शाम अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय अंकित उर्फ शनि पुत्र स्व. रामसूरत के साथ ससुराल शिकंदरपुर बजहा जा रहा था। वहां भी उसे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना था। कशिया ककोढ़ा गांव के पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.