शामली, मार्च 27 -- कैराना। हरियाणा के पानीपत जनपद के बापौली क्षेत्र स्थित एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में टैंक की सफाई के दौरान हुए जहरीले गैस से जान गंवाने वाले गांव जंधेड़ी के दोनों चचेरे भाइयों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही चिता स्थल पर दोनों की चिताएं जलने का दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं, ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है। गुरुवार को गांव जंधेड़ी निवासी शिवम (18) व उसके चचेरे भाई नितिन (19) बापौली में स्थित फैक्ट्री में टैंक की सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था और परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार को पानीपत में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनो...