जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी टुरा तियु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दक्षिण सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला निवासी महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि 12 जुलाई की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, तभी उनके चचेरे भाई टुरा तियु ने जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा पीड़िता का बयान दर्ज करने समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...