समस्तीपुर, मई 21 -- मोरवा। हलई थाना की पुलिस ने चचेरी बहन को भगाने के मामले में आरोपित एक युवक को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के इंद्रवारा जितवारपुर निवासी सोनू राय के पुत्र विपुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाबत अनुसंधानकर्ता दरोगा नितून कुमार ने बताया की साल 21 जून 2023 को एक किशोरी को भगाए जाने का मामला सामने आया था।

घटना का विवरण पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई तो उसका चचेरा भाई ही आरोपी निकला। इस बाबत किशोरी के पिता सूरज राय के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के द्वारा किशोरी की खोजबीन शुरू हुई। इधर किशोरी को लेकर युवक समस्तीपुर गया और मोहनपुर में ही उसे छोड़कर फरार हो गया। किशोरी अपने रिश्तेदार के पास जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई पर...