प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी और उसकी चचेरी बहन के लापता होने का मामला सामने आया है। खलासी लाइन कीडगंज निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ मलवीय नगर स्थित नानी के घर गई थी।पांच सितंबर की शाम दोनों बिना बताए घर से निकल गईं और वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...