हरदोई, मई 14 -- हरदोई। चचेरी बहन की शादी के दिन एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भांजा भी जख्मी हो गया। घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के लिलवल में हुई। इससे गमगीन माहौल में शादी की रस्में संपन्न हुईं। बुधवार रात टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़िला गांव निवासी विपिन की बेटी की बारात आई थी। तभी विपिन का 16 वर्षीय भतीजा दीपक अपने 15 वर्षीय भांजे ललित निवासी गांव रामपुर कोड़ा के साथ कुछ सामान खरीदने गया था। दोनों पैदल चलते हुए लिलवल गांव के निकट पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दीपक के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया, जबकि ललित के हाथ में चोट लगी। यह भी पढ़ें- भतीजे की बारात निकलने से पहले हुई चाचा की मौत हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। घायल ललित ने तुरंत अपने बड़े मामा...