गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की चचेरी बहने अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर भगाने आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो चचेरी बहनें बुधवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। आसपास ढूंढने के बाद पता नहीं चला तो पिता ने गांव के युवक सूरज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चचेरी बहनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.