जहानाबाद, जून 17 -- देर रात तक गोतखोरों की मदद से महिला की तलाश की जाती रही, सुबह में वलिदाद लख के पास मिला शव रूपसागर बिगहा के पास सोन नहर पर पुल निर्माण की लंबे समय से की जा रही मांग मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के रूपसागर बिगहा गांव के समीप मुख्य सोन नहर में चचरी पुल पार करने के दौरान एक महिला के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपसागर बिगहा निवासी रेखा देवी पति निवास कुमार मंगलवार की शाम बलिदाद बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थीं। गांव पहुंचने के लिए उन्हें सोन नहर पर बनी अस्थायी चचरी पार करनी थी। बताया जाता है कि चचरी पार करने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरीं। नहर में गहरे पानी होने के कारण वह डूब गईं। घटना को देख आसपास...