बांका, अप्रैल 14 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत क्षेत्र के चचरा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ में भीड़ का सैलाब बढ़ता जा रहा है।महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है।काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर रहे है।महारुद्र यज्ञ के सातवें दिन सोमवार को वैदिक मंत्रों के पवित्र उच्चारण से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया है।यज्ञ के हवन कुंड में 11 विद्वान पंडितों के समूह द्वारा मंत्रोच्चार कर हवनकुंड में आहुति दी जा रही है।यज्ञ परिसर में लगे मेले में भी लोग घूम कर आनंद उठा रहे है।वहीं दिन में रामलीला एवं रात्रि में रासलीला की टोली भी लोगों का देर रात तक भरपूर मनोरंजन कर रही है।यज्ञाचार्य सह वेदज्ञ पंडित अंशु मिश्रा ने दक्ष प्रजापति के य...