हरदोई, जून 16 -- सांडी। चचरापुर में दुकान चलाकर ग्रामीणों और सर्राफ कारोबारियों से लाखों के जेवरात और नकदी हड़पने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती बरामदगी को पीड़ित पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। मामले से जुड़े कई अन्य संदिग्ध अब पुलिस के रडार पर आ गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि अब तक बरामद किए गए जेवरात और नकदी मुख्य रूप से ग्रामीण पीड़ितों की हैं। सर्राफ कारोबारियों के दावों के संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपित के मकान समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छानबीन जारी है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों और सर्राफ से धोखाधड़ी कर रुपये-जेवर हड़पने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार अतिरिक्त माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।दो जून को चचरापुर निवासी रंजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था...