चखनी घाट पर बन रहे पुल की गुणवत्ता पर सवाल, पाया धंसा
देवरिया, जून 3 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के खनुआ नाला के चखनी खाट पर बन रहे पुल के एक पाया के थोड़ा सा धंसने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुल की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़ा हो गया है। सेतु निगम के अधिकारी बारिश के चलते तकनीकी दिक्कत उत्पन्न होने का दावा करते हुए जल्द ही इसे ठीक करा लेने की बात कह रहे हैं। यूपी-बिहार बार्डर को जोड़ने वाले चखनी घाट पर अभी तक आवागमन के लिए लकड़ी का पुल का लोग सहारा लेते रहे हैं। कई बार लकड़ी का पुल होने के चलते हादसे भी हो जाते थे। इसको देखते हुए भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से सरकार ने यहां पुल बनाने की मंजूरी दे दी। इस पुल के बनने के बाद यूपी-बिहार की यात्रा सुगम हो जाएगी और लोगों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। शासन ने इसके लिए कुल 16 करोड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.