प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। चंदापुर गांव में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहने के बाद गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। मामले में पाया गया है कि अंसार अहमद ने चकमार्ग की जमीन पर कब्जा कर कोल्ड स्टोर बनाया था। जिसके बाद तहसीलदार कोर्ट में उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। इसके बाद कोल्ड स्टोर के ध्वस्त होने की आंशका बढ़ गई है, क्योंकि यह सरकारी जमीन पर कब्जे का भी मामला है।बीते 23 मार्च को सोरांव तहसील के चंदापुर गांव में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस प्रकरण में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। एडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.