प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। प्रयाग दक्षिण भाग के चक निरातुल सेवा बस्ती में सोमवार को मसुरिया दीन पासी नि:शुल्क बाल संस्कार केन्द्र का उद्घाटन विभाग सह सेवा प्रमुख विंध्याचल ने किया। उन्होंने बताया कि संस्कार केंद्र के संचालन के लिए स्थानीय समिति का गठन भी किया गया है। अध्यक्षता पार्षद रोमा भारतीय ने किया। इस मौके पर पट्टिका पूजन कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, रवि प्रकाश, भूपेन्द्र, रवि नाथ, सत्येन्द्र, देवेश, विजय, रवि कुमार, अमित, सुनील आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...