कौशाम्बी, मई 4 -- विधानसभा मंझनपुर के ग्राम पंचायत चक थांभा में मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व तहसीलदार मंझनपुर पुष्पेंद्र सिंह गौतम ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये डेमो चेक देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। धर्मराज मौर्य ने शोकाकुल परिवार से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले तथा घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिले। यह भी पढ़ें- ठनका से ट्रैक्टर चालक और महिला की मौत इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी, जिला उपाध्यक्ष संजय जा...