रामगढ़, मार्च 9 -- चक्रवाली आंगनबाड़ी केंद्र का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड के चक्रवाली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का रविवार को प्रखंड प्रमुख गीता देवी के नेतृत्व में पंचायत जनप्रतिनिधियों की टीम ने निरीक्षण किया। दरअसल स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी कि आंगनबाड़ी केंद्र पिछले कई दिनों से बंद है। जिससे बच्चों को मिलने वाली महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही है। टीम में प्रमुख गीता देवी, पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन महतो, मुखिया रूपा देवी, वार्ड सदस्य बबीता देवी, दिलीप मुंडा, रूपेश महतो, रूपेश कुमार व अन्य कई वार्ड सदस्य शामिल थे। सेविका रानी कुमारी ने बताया कि सहायिका अंजू देवी पिछले आठ दिनों से केंद्र नहीं आ रही है। केंद्र का चाबी भी उसी के पास है। चाबी उपलब्ध नहीं होने के कारण आंगनबा...