नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा के चलते भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई और 57,000 हेक्टेयर की फसलें जलमग्न हो गईं। राज्य सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी हैं। राज्य सरकार ने राहत व बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित 38 टीमें तैनात कर दी हैं। अन्य राज्यों से भी 10 टीमें पहुंच चुकी हैं। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि चक्रवात से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। तूतीकोरिन और तंजावुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि मयिलाडुथुरै में 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अगले 24 घंटे तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। कावेरी डेल्टा के जिले रामनाथपुरम और नागपट्टिनम भारी वर्षा ...