कानपुर, अक्टूबर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चक्रवात 'अर्नब' से रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 अक्टूबर को चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। संवेदनशील क्षेत्रों में करीब 600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की निगरानी की जा रही है। रेलवे बोर्ड, जोनल और मंडल स्तर पर वॉर रूम सक्रिय किए गए हैं। यहां चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख जंक्शनों पर डीजल इंजन, पावर यूनिट और एंबुलेंस भी तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर काम शुरू करने के लिए अर्थमूवर, पेड़ काटने वाली मशीनें और अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- अर्नब तूफान को लेकर यूपी के शहरों में चार दिन का अलर्ट, जर्जर भवनों को लेकर निर्देश यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चक्रवाती तूफान ...