चक्रवात मुरासु का असर, दिवाली भीड़ के बीच 9 ट्रेनें कैंसिल; 11 फ्लाइट भी रद्द
अमरावती, नवम्बर 3 -- आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु ने दस्तक दे दी है। मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह करीब 3:30 से 5:30 बजे के बीच तूफान ने नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास लैंडफॉल किया। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि हवा के झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसका असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे ने एहतियातन नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि चेन्नई एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 11 उड़ानें भी रद्द की गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात मुरासु पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। लैंडफॉल के दौरान तेज हवाओं और भारी बारिश ने तटीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.