धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड के धनबाद में भी दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धनबाद सहित आसपास के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। धनबाद में भी असर देखने को मिल सकता है। गुरुवार को मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दिए गए। धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में बादल छाने और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी अगले कुछ दिनों में रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के...