रायपुर, अक्टूबर 27 -- बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने और राहत-बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खासकर दक्षिण बस्तर के जिलों में तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।28-29 अक्टूबर को दिख सकता असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का ज्यादा असर दिख सकता है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। चक्रवात अर्नब के बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद इसका असर तेलंगान...