नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Aaj ka Mausam, October 31: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालिया बारिश के बाद दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट आई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के ब...