गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में चक्रवाती सिस्टम अब गहरे अवदाब में बदल गया है जो छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव से गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के दर्जन भर जिलों में रविवार तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसमें शनिवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई इलाकों में दिनभर रिमझिम फुहारे गिरती रहीं। आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 43.3 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। गुरुवार और शुक्रवार मिलाकर दो दिनों में कुल बारिश 70 मिलीमीटर से अधिक हो गई। बारिश और बादलों की मौजूदगी का सीधा असर तापमान पर दिखा। शुक्रवार को द...