कन्नौज, मई 7 -- बीती रात आए चक्रवाती तूफान ने गुगरापुर क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए, जबकि पेड़ उखड़कर खेतों और सड़कों पर गिर पड़े। मक्का की फसल भी आंधी-बारिश की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। पोल क्षतिग्रस्त होने से गुगरापुर पावर हाउस से जुड़े करीब 120 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि समरसेबिल और अन्य जलस्रोत बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बिजलीघर के अवर अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि मुख्य फीडर पर करीब 50 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.