लोहरदगा, सितम्बर 26 -- कुडू, प्रतिनिधि। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोहरदगा कुडू प्रखंड में तबाही मचा दिया है। इस बारिश से शनिवार को कुडू जामुन टोली गांव में एक विशाल जामुन का पेड़ अचानक गिर जाने से बालकिशुन उरांव उर्फ बैला का घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, 12 घंटे बिजली गुलघटना का प्रभाव ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जमीन नम और पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई । तेज हवा और बारिश के बीच विशाल जामुन का पेड़ धराशायी होकर सीधे मकान पर जा गिरा, जिससे घर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, भारी बारिश ने प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी न...