फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एकता मंच द्वारा मंगलवार को डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए चेयरमैन डॉ. आरएस सैनी, प्रधान संतराम सैनी ने बताया कि चार अप्रैल शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिरकत करेगें। यह कार्यक्रम भोजपुरी अवधी धर्मशाला में किया जाएगा। जिसमें हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पलवल, बल्लभगढ़ से सैनी समाज के हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महासचिव संजीव मौर्य कुशवाहा, महामंत्री यशवंत मौर्य, कोषाध्यक्ष जीएस सैनी ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता, अखंडता, शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की भूमिकाओं पर बढ़ावा देने का काम करेंग...