जमशेदपुर, अगस्त 24 -- जमशेदपुर। खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस के अलावा मिदनापुर दीघा और पुरी समेत विभिन्न मार्ग की पैसेंजर ट्रेन 19 सितंबर को रद्द होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश शनिवार को हुआ है। रेलवे के अनुसार एक रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर बदलने के कारण लाइन ब्लॉक होगा। इधर, आद्रा मंडल में भी लाइन ब्लॉक के कारण खड़गपुर मिदनापुर एवं अन्य मार्ग की ट्रेनों को रद्द करने के साथ टाटानगर आसनसोल के बीच दो ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती की गई है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आज से 30 अगस्त तक रद्द रहेंगी चार जोड़ी मेमू ट्रेनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...