चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में कुत्तों के झुंड घूमते नजर आ रहे हैं। जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। सुबह और शाम के समय यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। जब लोग अपने काम पर निकलते हैं या बच्चे बाहर खेलने जाते हैं। कई जगहों पर कुत्ते अचानक राह चलते लोगों पर भौंकने लगते हैं या पीछे दौड़ पड़ते हैं। जिससे डर का माहौल बना रहता है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस स्थिति से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, कुत्तों के हमले बढ़े चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रत्येक दिन 20 से 35 मरीज कुत्ता काटने और बिल्लियों के काटने के बाद एंटी रेविज वैक्सीन लेने पहु...