चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 69 रेलकर्मी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में कार्मिक, सेटलमेंट, लेखा, कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, डांगोवापोसी के सीएलआई एम.के. दास को सेवानिवृत्ति से पूर्व कम्युनिटी हॉल में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों, सहकर्मियों और परिजनों ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया और सहयोगियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...