चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में कार्यरत इंजीनियरिंग विभाग के टेक्नीनिशयन-3 का प्रमोशन टेक्नीशियन ग्रेड-2 लेबल-4 पर किया गया है। जानकारी के अनुसार सक्षम पदाधिकारी चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीईएन की अनुशंसा पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के बिमलागढ़ स्टेशन के टेक्नीशियन-3 को प्रमोशन टेक्नीशियन-2 लेबल-4 के बिमलागढ़ के (एसटीएम) के तौर पर किया गया है। डांगुवापोसी के नीतिश कुमार, चक्रधरपुर के नीलकंठ महतो एवं श्रीकांत रजक तथा आदित्यपुर के मोहसीन आलम का टेक्नीशियन -3 से टेक्नीशियन-2 लेबल-4 पर प्रमोशन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...