चक्रधरपुर, मई 25 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के 38 रेलकर्मियों को 29 मई को विदाई दी जाएगी। महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, लेखा, सेटेलमेंट, कल्याण आदि विभाग के अधिकारी शामिल होकर कर्मियों को विदाई देंगे। बतातें चलें की 31 मई को चक्रधरपुर रेल मंडल में 38 रेल कर्मी सेवानिवृत हो रहें हैं। 31 मई रविवार तथा 30 मई शनिवार का सप्ताहिक अवकाश होने के कारण समारोह का आयोजन 29 मई को ही किया गया है। यह भी पढ़ें- 29 मई को दी जाएगी मंडल के 38 सेवानिवृत कर्मियों को विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...