चक्रधरपुर, जनवरी 3 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे स्टेशन के के केबिन के पास आज सुबह हुई मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना से ट्रेनों के परिचलन में खासा प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि आज सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को लिए जा रहे एन आई कार्य को लेकर परिवर्तित मार्ग पुरी भुवनेश्वर से कटक सम्बलपुर झारसुगुड़ा रोड ईब होकर ऋषिकेश गई। चक्रधरपुर से होकर इस ट्रेन का।परिचालन रद्द रही। वहीं चक्रधरपुर राउरकेला सारंडा मेमू और टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं एन आई कार्य को लेकर हावड़ा कांटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस आज टाटानगर एवं कांटाभांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस झारसुगुड़ा में शॉर्ट टर्मिनेट की गई है । टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस लगभग 7 बजे और शालीमार मुंब...