जमशेदपुर, फरवरी 2 -- सूरत से दानकुनी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरेगा। इस कॉरिडोर के मार्ग में चक्रधरपुर रेल मंडल के दर्जनों स्टेशन आएंगे। रविवार को बजट में 7 फ्रेट कॉरिडोर की घोषणा की गई, जिनमें से एक कॉरिडोर चक्रधरपुर मंडल के लिए लाभदायक होगा। इससे खनिज और अन्य तैयार माल की ढुलाई में सहूलियत होगी। सूरत से दानकुनी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर टाटानगर स्टेशन के आसपास से भी होकर गुजरेगा। वर्तमान लाइन के सामानांतर एक नई लाइन बिछेगी, जिससे रेलवे को लौह अयस्क, कोयला, सीमेंट एवं तैयार स्टील एवं अन्य खनिज विभिन्न प्वाइंट से लोडिंग में सुविधा होगी और दूसरे राज्यों से भी तैयार माल लाने में मदद मिलेगी। टाटानगर और आदित्यपुर रेल क्षेत्र में जमीन की दिक्कत के कारण नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का मार्ग कई जगह से बदलेगा। नए कॉरिडोर क...