चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के पदाधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें यात्री और जनमानस विरोधी करार दिया है। उन्होंने भारत भवन के सामने रेलवे द्वारा लगाए गए गेट को रात्रि में बंद किए जाने के निर्णय को पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने गेट बंद करने के मामले ​कई सवाल खड़े किए है। श्री पांडे ने कहा कि भारत भवन के सामने वाला मार्ग रेलवे स्टेशन और रेल अस्पताल जाने का मुख्य रास्ता है। रात्रि में इस गेट को बंद कर देने से गंभीर मरीजों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- भारत भवन चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले गेट में ताला बंद किए जाने का लोगों ने किया विरोध जनहित में इस गेट को...