चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- चक्रधरपुर। अमृत भारत स्टेशन के तहत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का करोड़ों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। हालांकि, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली तीनों प्रमुख सड़कें जर्जर हैं। इस कारण स्टेशन जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ रेल कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के भारत भवन चौक से बीएसएनएल, रनिंग रुम तक सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क के बीच का डामर हट जाने से जगह जगह गड्डे बन गए हैं, जिससे वाहनों के आवागमन के साथ-साथ लोगों का भी चलना दुभर हो गया है। रनिंग रुम की सड़कें पूर्ण रुप से जर्जर हो गई हैं। इस कारण कर्मचारियों को वाहनों से रेलवे स्टेशन आने और जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसी प्रकार रेलवे स्टेशन से बीएनआर हाई स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.