चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के पीछे रविवार की दोपहर सवा चार बजे कुछ युवकों द्वारा एक राजमिस्त्री से मारपीट कर 16 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई। जानकारी के अनुसार मोहम्मद हबील ठेकेदार से अपनी मजदूरी के रुपये लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद के पीछे से जा रहा था। इसी दौरान चार-पांच युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद उसके पास रखे 16 हजार रुपये की छिनतई कर भाग गए। बाद में मिस्त्री द्वारा मामले की जानकारी कुछ लोगों को दी गई। इसके बाद चक्रधरपुर थाना में शिकायत की गई। चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...